Home » देश » उन्नाव की आस्था पटेल ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

उन्नाव की आस्था पटेल ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

उन्नाव।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में उन्नाव की बेटी आस्था पटेल ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। कक्षा 10वीं में आस्था ने 97.33% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आस्था बीघापुर क्षेत्र के पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने यह गौरव हासिल किया। परीक्षा में कुल 38,449 छात्र शामिल हुए थे, जो जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

परिणाम आने के बाद से विद्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिक्षकों, सहपाठियों और परिजनों ने आस्था की इस सफलता पर गर्व जताया है। विद्यालय प्रशासन ने भी आस्था को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

यह सफलता न सिर्फ आस्था के लिए, बल्कि पूरे उन्नाव जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या