Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN:उत्कृष्ट खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

BUDAUN:उत्कृष्ट खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

बदायूँ, 21 अप्रैल: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों के लिए एक उत्साहवर्धक पहल के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य उन इकाइयों को प्रोत्साहित करना है जो अच्छे व उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करती हैं और जिनकी बिक्री भी सराहनीय है। इसके तहत कम पूंजी निवेश में अधिकतम रोजगार देने वाली इकाइयों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।

पुरस्कार योजना के लिए वे इकाइयाँ पात्र होंगी जो:

  • 31 मार्च 2022 तक स्थापित हुई हों,

  • पिछले तीन वर्षों से निरंतर कार्यरत हों।

इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बदायूं से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2025 की शाम 5:00 बजे तक कार्यालय समय में पूर्ण रूप से भरकर जमा करना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए उद्यमी मोबाइल नंबर 07408410766 पर संपर्क कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह पहल ग्रामोद्योग क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या