बदायूं, 21 अप्रैल — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP बदायूं के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना उझानी पुलिस द्वारा एक विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय बैंकों, एटीएम और उनके आसपास के क्षेत्रों में गहन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की तलाशी ली गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त, बैंक सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बदायूं पुलिस का यह सतर्कता अभियान जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
