Home » देश » UTTARPRADESH » MEERUT » मेरठ: हत्या के आरोप में बंद मुस्कान निकली गर्भवती, जेल प्रशासन ने की बैरक में तब्दीली

मेरठ: हत्या के आरोप में बंद मुस्कान निकली गर्भवती, जेल प्रशासन ने की बैरक में तब्दीली

मेरठ, जिला कारागार मेरठ में पति की हत्या के आरोप में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे विशेष देखभाल हेतु दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया है।

जेल सूत्रों के अनुसार, हाल ही में कराए गए अल्ट्रासाउंड में मुस्कान एक माह की गर्भवती पाई गई, जिसके बाद जेल मैनुअल के तहत उसे अन्य महिला बंदी संगीता के साथ एक अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया।

विशेष निगरानी और चिकित्सा सुविधा
जेल प्रशासन ने मुस्कान की स्थिति को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। उसे गर्भवती महिला बंदियों के लिए निर्धारित डाइट और आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही, उसकी नियमित निगरानी के लिए अतिरिक्त महिला स्टाफ की तैनाती की जाएगी। मेडिकल अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पति की हत्या में आरोपी है मुस्कान
गौरतलब है कि मुस्कान अपने पति की हत्या के मामले में अभियुक्त है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। मामले की जांच चल रही है और पुलिस इस संबंध में साक्ष्य जुटा रही है।

जेल अधीक्षक ने कहा कि “मुस्कान को जेल मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उसकी गर्भावस्था के मद्देनजर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।”

नजर बनी हुई है
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। मुस्कान की गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद कई सवाल भी उठे हैं कि जेल में आने से पहले वह गर्भवती थी या नहीं – इस पर भी जांच की जा रही है।

 

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या