देवप्रयाग, उत्तराखंड के पहाड़ों में एक दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार की पांच जिंदगियां छीन लीं। हरियाणा के फरीदाबाद से उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा परिवार, देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच हुए हादसे का शिकार हो गया। तेज नींद की झपकी, ज़िंदगी और मौत के बीच फर्क बन गई।
बेकाबू थार नदी में समाई
परिवार की थार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। नदी की तेज़ धारा में गाड़ी बह गई और साथ ही बह गईं सुनील गुसाईं, उनकी पत्नी मीना गुसाईं, बेटा आदित्य और दो मासूम बच्चों की सांसें भी सदा के लिए थम गईं।
एकमात्र अनीता नेगी बचीं जिंदा
हादसे में अनीता नेगी नाम की महिला किसी चमत्कार की तरह बच गईं। उन्हें स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बाहर निकाला गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मूल रूप से उत्तराखंड का था परिवार
मृतक परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का ही निवासी था, लेकिन लंबे समय से फरीदाबाद में रह रहा था। शादी के बहाने सभी मिलकर उत्तराखंड लौटे थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर आखिरी बन जाएगा।
