बदायूँ, 11 अप्रैल।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 को बदायूँ में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर पार्क, लावेला चौक से होकर दिनेश चौक, रजी चौक, जफा की कोठी, शहवाजपुर, टिकटगंज चौराहा, हरश्यामलाल ज्वैलर्स के सामने से होते हुए शास्त्री चौक, मालवीयगंज, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा तिराहा, प्रकाश टाकीज, जोगीपुरा, गुरुद्वारा, छःसड़का, तोताराम मार्केट होते हुए गांधी ग्राउंड पर सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल (मो. नं. 9454415832) को शोभायात्रा के आगे, तहसीलदार सदर दीपक कुमार (मो. नं. 9454415842) को शोभायात्रा के मध्य, तथा नायब तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल (मो. नं. 8809658588) को शोभायात्रा के पीछे तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों और शोभायात्राओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। साथ ही, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट नामित करें। नगर मजिस्ट्रेट को मुख्य शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शोभायात्रा में शांति व सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
