Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: नवदीप हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

BUDAUN: नवदीप हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

बिसौली / बदायूं
नगर के नवदीप हॉस्पिटल में डॉ. महेश चंद्र माहेश्वरी कृष्णा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी एवं डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि “मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हमें गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।” उन्होंने ऐसे शिविरों की निरंतर आवश्यकता पर बल दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मरीजों के लिए पेरीफेरल न्यूरोपैथी टेस्ट, खाली पेट और खाने के बाद शुगर जांच, पेशाब में शुगर, हेपाटाइटिस बी एवं सी की जांच जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की गईं। साथ ही, मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार निशुल्क परामर्श और आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. नवदीप माहेश्वरी, डॉ. शिवानी माहेश्वरी, शैलेश पाठक, मोंटू मिश्रा, रोहित, समित, हर्ष, सचिन गुप्ता, मनवीर यादव, अरुण, नीलम आदि मौजूद रहे और अपनी सेवाएं दीं।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए ट्रस्ट के इस प्रयास को जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या