बरेली। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेश के तहत बरेली शहर से लेकर देहात तक कुल 39 दरोगाओं का तबादला किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को नई चौकियों का प्रभार भी सौंपा गया है।
तबादला सूची के अनुसार, थाना सिरौली में तैनात एसआई मनोज कुमार उपाध्याय को बहेड़ी के सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यहां पहले तैनात एसआई श्रीष चंद्र को सिरौली थाना भेजा गया है। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन से एसआई इन्द्रपाल सिंह को भमोरा की बल्लिया चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बल्लिया के पूर्व प्रभारी एसआई जसवीर सिंह को फरीदपुर कस्बा चौकी भेजा गया है, जबकि यहां तैनात एसआई मुनेन्द्र पाल को बिथरी चैनपुर थाने में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइंस में तैनात एसआई देशराज सिंह को थाना क्योलड़िया, एसआई हेमराज सिंह को किला थाने में, एसआई सुरेश कुमार पटेल को फतेहगंज पश्चिमी, और एसआई नितिन शर्मा को थाना सीबीगंज भेजा गया है।
नए चौकी प्रभारियों में एसआई चन्द्रवीर को डेलापीर चौकी, एसआई जुगमेन्द्र बालियान को सराय किला चौकी और एसआई राहुल शर्मा को मीरगंज कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी के इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
