बरेली। श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में 35 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के उपरांत प्रवक्ता महेश चंद्र पांडेय को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने महेश चंद्र पांडेय के शिक्षण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वे एक आदर्श शिक्षक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार, प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडे, शिक्षक मानस राज तिवारी और डॉ. गोविंद दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पांडेय के सरल स्वभाव और समर्पित सेवा भावना की प्रशंसा की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं
