Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN NEWS: 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

BUDAUN NEWS: 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

बदायूं, 08 अप्रैल 2025:
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत देश की 500 ख्यातिप्राप्त कंपनियों में एक वर्ष की इंटर्नशिप पाने का सुनहरा अवसर युवाओं को मिल रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक योग्य युवाओं को 15 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु प्रेरित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या डिप्लोमा पास युवा www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

आईटीआई बदायूं के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 08 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य स्थायी/नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

इस योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को प्रति माह ₹5000 स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें से ₹4500 केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से और ₹500 संबंधित कंपनी द्वारा CSR फंड से दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹6000 की एकमुश्त धनराशि भी केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय समिति भी गठित की गई है। साथ ही, चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज भी मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

— संवाददाता

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या