Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BADAUN NEWS: अब ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म श्रमिकों का होगा पंजीकरण — 7 से 17 अप्रैल तक विशेष शिविर

BADAUN NEWS: अब ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म श्रमिकों का होगा पंजीकरण — 7 से 17 अप्रैल तक विशेष शिविर

बदायूं, 07 अप्रैल 2025:
ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं में कार्यरत प्लेटफॉर्म श्रमिकों (गिग वर्कर्स) के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में कार्यरत अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्विगी, जोमैटो, ओला, ऊबर जैसी कंपनियों से जुड़े श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु श्रम विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने बताया कि भारत सरकार एवं श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाने के लिए उनका पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकृत श्रमिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे बीमा, पेंशन व स्वास्थ्य लाभ आदि के पात्र बन सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में 07 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या 26 के बाहर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के स्थानीय कार्यालयों पर भी ऑन-साइट कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वेन्डर्स व श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही पंजीकरण की सुविधा मिल सके।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है तथा आवेदन सबमिट होते ही ई-श्रम कार्ड स्वतः जनरेट हो जाएगा। इच्छुक श्रमिक स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर या निकटतम जनसेवा केंद्र या श्रम विभाग द्वारा आयोजित कैम्प में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

  • बैंक खाता विवरण

  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

सभी प्लेटफॉर्म वर्कर्स से अनुरोध किया गया है कि वे इस विशेष अभियान में भाग लेकर जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

— संवाददाता

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या