Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN NEWS:बदायूं: डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, 100% वसूली का दिया निर्देश

BUDAUN NEWS:बदायूं: डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, 100% वसूली का दिया निर्देश

बदायूं, 07 अप्रैल 2025:
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परिवहन, विद्युत, श्रम व राज्य कर सहित विभिन्न विभागों की लंबित आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) के सापेक्ष वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी लंबित आरसी का विभागीय मिलान कर शीघ्र वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से प्राप्त धनराशि का उपयोग जनहित में विभिन्न विकास कार्यों में किया जाता है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि वसूली लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में वसूली संभव नहीं है, वहां संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि ऐसी आरसी को खारिज करने की कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं विभागों को निर्देश दिए कि वे वसूली कार्यों में तेजी लाएं और आपसी समन्वय बनाए रखें।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस संबंध में अगली समीक्षा बैठक 25 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

— रिपोर्टर

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या