ललौरीखेड़ा, अमृत विचार : जहानाबाद पुलिस ने गोमांस तस्कर ग्राम सुंदरपुर निवासी मोहम्मद नाजिद पुत्र अब्दुल वहीद को बुधवार को कच्चा रास्ता तिराहा मीरापुर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पर गोवंध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। चालान कर कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

