Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BADAUN NEWS: बदायूं बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कौन ?

BADAUN NEWS: बदायूं बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कौन ?

बदायूं में बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कौन आसीन होगा, इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है। किसी का मानना है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष को ही दोबारा यह जिम्मेदारी दी जाएगी। जबकि कुछ जानकारों का कहना है कि इस बार चेहरा बदल जाएगा। वहीं इस पद के लिए संगठन में दावा करने वाले उम्मीदवार अंदरखाने जोड़तोड़ में लगे हैं। ताकि यह खिताब उन्हें मिले।

38 दावेदारों में 6 नाम चर्चा में, मौजूदा अध्यक्ष भी रेस में

जिले में फिलहाल राजीव कुमार गुप्ता के हाथों में बीजेपी की कमान है। राजीव लगातार दूसरी बार अध्यक्ष हैं। जबकि इस बार भी उन्होंने इसके पद के लिए नामांकन किया है। उनके अलावा 37 अन्य ऐसे भाजपाई हैं, जो जिलाध्यक्ष बनने की कतार में हैं। सभी अपने-अपने स्तर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बैठे पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगाते हुए इस कुर्सी पर आसीन होने की कोशिश में हैं।

38 भाजपाइयों ने की है दावेदारी

जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में राजीव कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, भेष पटेल, दीपमाला गोयल, प्रभाशंकर वर्मा, अरुण प्रकाश, पुरुषोत्तम टाटा, राजेश्वर सिंह पटेल, महेश शर्मा, सीमा राठौर, केसी शाक्य, नेकपाल कश्यप, मनोज कृष्ण गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, पंकज सिंह चौहान, तीर्थेंद्र सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सुखदेव राठौर, विवेक राठी, एमपी सिंह राजपूत, रजनी मिश्रा, राजीव वार्ष्णेय, सत्यवीर सिंह, संजीव पाराशरी, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज मोदी, अमिता उपाध्याय, रेनू सिंह, मुनीश अग्रवाल, अरविन्द कुमार, विजयपाल सिंह, अशोक भारतीय, दीक्षा माहेश्वरी, हरिओम पाराशरी, आरती कश्यप, सुभाष गौड़ ने नामांकन कराया है।

चर्चा में हैं इनके नाम

फिलहाल दौड़ में भले ही 38 दावेदार हों लेकिन पांच से छह नामों की ही संगठन में चर्चा है। यही नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें राजीव कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, राजेश्वर पटेल, सुधीर श्रीवास्तव व दुर्गेश वार्ष्णेय हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं में से किसी एक नाम पर मुहर लग चुकी है केवल संगठन की ओर से फरमान आना शेष है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या