PILIBHIT : 26-2-2025 समय दोपहर 02:00 बजे थाना सुनगढी से पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना कि एक महिला द्वारा अवैध औषधि भंडारित की गयी हैं के क्रम में ज़िलाधिकारी पीलीभीत के निर्देश पर सहायक आयुक्त बरेली मंडल बरेली से दिशा निर्देश प्राप्त कर अभियुक्त के घर पर पुलिसबल के साथ छापामार कार्यबाही मे बिना पैक की गई संदिग्ध औषधि (ट्रामाडोल कैप्सूल्स) के रूप मे भंडारित पाई गई ! बरामद 4300 कैप्सूल्स को औषधि एवं प्रसाधन समग्री अधिनियम 1940 के अंतर्गत प्रपत्र 16 पर रू. 23,000/- अनुमानित मूल्य के कैप्सूल्स सीज कर औषधि के नमूनो का एक भाग नियमानुसार संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ प्रेषित किया गया, विवेचना पूर्ण होनें के पश्चात न्यायालय मे परिवाद दायर किया जायेगा !

