Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN NEWS: डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

BUDAUN NEWS: डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

बदायूँ: 28 जनवरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी को भी देखा। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई0वी0एम0) तथा वोटर वेरिफियवल पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट) मशीनों का समय-समय पर माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में बाह्य व आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में 24 घंटे पुलिस बल तैनात है तथा वहां सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने वेयरहाउस मे आगंतुक पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। वेयरहाउस में की गई व्यवस्थाओं से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या