Home » देश » UTTARPRADESH » MAHA KUMBH 2025 » MAHA KUMBH 2025: मौनी आमवस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में लागाएंगे डुबकी

MAHA KUMBH 2025: मौनी आमवस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में लागाएंगे डुबकी

कुंभ 2025 के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन को एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारते हुए प्रयागराज कुंभ के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कुंभ में स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को मौनी आमवस्या के अवसर पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है। इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएम योगी ने कहा, आज भी आपको प्रयागराज में जो भी नजर आ रहा है, चाहे बात सुरक्षा की हो या व्यवस्था की, यह नरेंद्र मोदी जी के विजन का परिणाम है। उनके विजन को जमीनी धरातल पर उतारा गया है, हम इसे प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक 15 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। मेरा अनुमान है कि यह अगले 30 दिनों तक आयोजन चलना है और जितने श्रद्धालु आएंगे, वह दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के रूप में होगी। पूरे भारत और दुनिया भर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां किसी को कई दिक्कत न हो इस लिए प्रमुख स्नानों पर सभी वीआईपी प्रोटोकाल को निरस्त कर दिया गया है। यह आयोजन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी के बराबर लोगों को आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को फरवरी 2025 में विराम दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में चल रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार लोगों की आस्था और जरूरतों के अनुरूप योजनाएं लागू कर रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या