Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN NEWS: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सन्देह के आधार पर 11 नमूने भरे

BUDAUN NEWS: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सन्देह के आधार पर 11 नमूने भरे

बदायूँ जिलाधिकारी महोदया, बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूॅ, जिला गन्ना अधिकारी बदायूॅ, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूॅ, खाण्डसारी निरीक्षक बदायूॅ की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बदायूॅ लखनपुर स्थित प्रदीप पटेल के गुड़ निर्माण इकाई से गुड़ का नमूना तथा कसेरूआ स्थित अनिल कुमार के गुड़ निर्माण इकाई से गुड़ का नमूना नियमानुसार संग्रहीत किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बिल्सी, द्वारा ग्राम बांस बरौलिया स्थित अमर सिंह डेयरी से दूध का नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर तहसील द्वारा कम्पोजिट स्कूल शेखूपुर से अरहर एवं मसूर की तैयार दाल, चावल का सर्विलांस नमूना, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से शेखूपुर से उड़द एवं चना की तैयार दाल, आलू गोभी की तैयार सब्जी, बूॅदी का रायता एवं रोेटी का सर्वे नमूना, गल्र्स जूनियर हाईस्कूल शेखूपुर से आलू एवं बरी की तैयार सब्जी, चावल का सर्वे नमूना नियमानुसार संग्रहीत किया गया।
इस प्रकार कुल 11 नमूनें वास्ते जाॅच हेतु संग्रहीत कर राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। बदायूँ जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह, राजीव कुमार सिंह, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूॅ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण आजाद कुमार, भगवत सिंह, एवं शहाबुद्दीन दोस्त मौजूद रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या