Home » देश » UTTARPRADESH » LUCKNOW NEWS:लखनऊ में 4000 किलो मिलावटी सोया और चिली सॉस जब्त

LUCKNOW NEWS:लखनऊ में 4000 किलो मिलावटी सोया और चिली सॉस जब्त

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। काकोरी और अलीगंज स्थित दो फैक्ट्री पर छापा मारकर मिलावटी 4000 किलो सोया और चिली सॉस सहित अन्य खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट किए गए। दोनों फैक्ट्रियां बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो रही थीं।काकोरी में ग्राम बरावन कलां में मेसर्स साहू फूड्स पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री के मालिक संजय साहू विभिन्न प्रकार के सॉस और नूडल्स का निर्माण और भंडारण करते पाए गए। टीम ने यहां से ग्रीन चिली सॉस, कॉन्टिनेंटल सॉस, सोया सॉस और नूडल्स के छह नमूने इकट्ठा किए।टीम ने यहां से 3700 किलोग्राम एक्सपायर्ड टोमैटो प्यूरी और विनेगर जब्त कर नष्ट किया। इसकी बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपए है। संचालक को तुरंत फैक्ट्री बंद करने का निर्देश दिया गया।

अलीगंज में 300 किलो सॉस सीज

टीम ने अलीगंज में गौरव ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। यहां कांटिनेंटल सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस का संग्रहण और विक्रय बिना लाइसेंस के पाया गया। टीम ने 300 किलोग्राम माल सीज कर संचालक को व्यापार बंद करने का निर्देश दिया।

कुल 09 नमूने जांच के लिए भेजे गए

टीम ने दोनों स्थानों से कुल 09 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

टीम में शामिल अधिकारी कार्रवाई का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने किया। टीम में सलिल कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, नितिका केशरी, सुप्रिया सिंह, हेमंत कुमार और प्रफुल्ल कुमार सिंह शामिल रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या