बदायूँ: 22 जनवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित ’’खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत् स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति‘‘ के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष-2024-25 में ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योग इकाई की स्थापना हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्डो में दो-दो ग्राम प्रधानो को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि योजना के अर्न्तगत जिन ग्राम प्रधानो द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विकास खण्ड में खादी ग्रामोद्योग योजनाओ के अर्न्तगत अधिक इकाईयों की स्थापना करायी गयी है। उन्हे जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाना है जनपद स्तर पर गठित चयनित समिति द्वारा चयन के पश्चात् प्रत्येक विकास खण्ड के दो-दो ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानो को चयन समिति के द्वारा चयनित किया जायेगा। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा अंगवस्त्र जिस पर विभाग का लोगो एवं नाम अंकित होगा के साथ ही पुरस्कार स्वरूप रू0-2000.00 (दो हजार) के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जायेगा। ग्राम प्रधानो का चयन मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित उक्त योजना में खादी ग्रामोद्योग विभाग की इकाईयों की स्थापना कराये गये ग्राम प्रधानो से चयन हेतु आवेदन पत्र 31 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किये जाते हैं। अधिक जानकारी हेतु उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के कार्यालय, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मौहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चॅुगी, बरेली रोड़, बदायॅूं से मो0नं0 7408410766, 9639510484 पर सम्पर्क किया जा सकता हैै।
Home
»
देश
»
UTTARPRADESH
»
BUDAUN
»
BUDAUN NEWS: प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
BUDAUN NEWS: प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
मनोरंजन
संबंधित बातम्या




सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹7.40 करोड़ की जाली करेंसी मिलने से हड़कंप
August 31, 2026
11:05 pm

