गाजियाबाद के पेट्रोल पंप पर कार सवार की खौफनाक दबंगई; मामूली बात पर कर्मचारियों और ग्राहकों को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास एक पेट्रोल पंप पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार ने मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बेरहमी से कुचल दिया।…