बुलन्दशहर, 18 मई 2025 – जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने आमजन से आग्रह किया कि:
-
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर या संबंधित थाना प्रभारी को दें।
-
अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ऋजुल तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
यह पैदल मार्च न सिर्फ सुरक्षा का एहसास कराने वाला कदम रहा, बल्कि समाज के सभी वर्गों को कानून व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी देता है।
