बुलंदशहर, 14 मई (संवाददाता):
रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बुलंदशहर में मेरठ जोन, मेरठ की द्वितीय अंतरजनपदीय हैंडबॉल (महिला/पुरुष) एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री ऋजुल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु सभी विजेता टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बास्केटबॉल पुरुष फाइनल: बुलंदशहर बना विजेता
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बास्केटबॉल पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला रहा, जो बुलंदशहर और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 74-50 अंकों से जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
टीम की जीत में कुलदीप कुमार (नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट) ने निर्णायक भूमिका निभाई, जिन्होंने अकेले करीब 50 अंक बनाकर टीम को फाइनल में विजय दिलाई।
विजेता टीमों की सूची:
-
बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) – बुलंदशहर
-
बास्केटबॉल (महिला वर्ग) – गाज़ियाबाद
-
हैंडबॉल (पुरुष वर्ग) – मेरठ
-
हैंडबॉल (महिला वर्ग) – गाज़ियाबाद
समापन अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अपराध श्री मधुप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, सहित अनेक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाले जवानों और अधिकारियों में खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन के महत्व को बढ़ावा मिला।
