Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित हुए क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा

महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित हुए क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा

लन्दशहर। महाकुम्भ प्रयागराज–2025 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जनपद बुलन्दशहर में नियुक्त क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महाकुम्भ जैसे विशाल एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में निभाई गई जिम्मेदारियों से पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में योगदान दिया जाता रहेगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या