जनपद बुलन्दशहर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के एक व्यक्ति ने जनसुनवाई के दौरान डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी को शिकायत दी कि फायरमैन विकास तोमर, जो जनपद बुलन्दशहर में तैनात है, ने स्कूल के लिए फायर NOC जारी करने के एवज में ₹14,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
एसएसपी बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार द्वारा कराई गई जांच में यह पाया गया कि फायरमैन विकास तोमर ने आवेदक से UPI के माध्यम से अन्य खाते में पैसे डलवाए, और बाद में कैश के रूप में राशि प्राप्त की।
प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर डीआईजी ने फायरमैन विकास तोमर को तुरंत निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ थाना सिकन्द्राबाद में उत्कोच (रिश्वत) से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
डीआईजी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने पर “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम पुलिस विभाग की पारदर्शिता और ईमानदारी की दिशा में एक बड़ा संदेश है।
