जनपद बुलन्दशहर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना ककोड़ पुलिस ने बीती रात एक बड़े शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र राजबहादुर, निवासी ग्राम सलेमपुर जाट, थाना ककोड़, को अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना ककोड़ का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। दीपक की गिरफ्तारी के संबंध में थाना ककोड़ पर मुकदमा संख्या 144/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
बरामद सामान:
-
एक अवैध तमंचा
-
एक जिन्दा कारतूस
दीपक का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ अब तक कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम एवं हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:
-
मुअसं- 100/20, 266/20, 323/20, 364/21, 367/21, 420/21, 421/21, 08/22, 265/24, और 144/25
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:
-
श्री उपेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी ककोड़
-
उपनिरीक्षक धनीराम गौतम
-
उपनिरीक्षक संदीप चौधरी
-
हेड कांस्टेबल देवेंद्र
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को अपराध संबंधी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
