बुलन्दशहर, 07 मई 2025
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर छात्र-छात्राओं, फैक्ट्री कर्मचारियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
???? मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य:
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जनता को युद्ध, आतंकी हमला, हवाई हमले या अन्य आपदा की स्थिति में सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना रहा। नागरिक सुरक्षा प्रणाली की तत्परता को परखने के साथ-साथ लोगों को आपातकाल में क्या करना है, इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण में शामिल मुख्य बिंदु:
-
सायरन की पहचान और प्रतिक्रिया देना
-
रेडियो कम्युनिकेशन और कंट्रोल रूम्स की सक्रियता
-
क्रैश ब्लैकआउट की व्यवस्था का अभ्यास
-
हवाई हमले से बचाव हेतु ‘ड्रॉप एंड कवर’ तकनीक
-
नजदीकी शेल्टर और आश्रय स्थलों की जानकारी देना
-
प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण व मानसिक तनाव प्रबंधन
-
फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सेवाओं की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन
???? ब्लैकआउट का अभ्यास (शाम 7:00 से 7:30 बजे तक):
मॉक ड्रिल के तहत शाम को आधा घंटे का ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए:
-
सभी लाइटें, बिजली उपकरण और मोबाइल टॉर्च तुरंत बंद करें
-
माचिस व अन्य रोशनी के साधनों का प्रयोग न करें
-
वाहन किनारे खड़ा कर हेडलाइट व इंडिकेटर बंद रखें
-
खिड़कियों व दरवाजों के परदे अच्छे से बंद करें ताकि रोशनी बाहर न जाए
-
दवाइयाँ, टॉर्च आदि आवश्यक सामग्री पहले से तैयार रखें
???? संदेश: घबराएं नहीं, निर्देशों का पालन करें
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिकों से अनुरोध किया गया कि घबराएं नहीं बल्कि शांति बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
