बुलन्दशहर में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ककोड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 30 अप्रैल 2025 की रात्रि में चचूरा नहर के निकट सतीश ढाबा, हिरनौटी के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान पंकज पुत्र यशवीर निवासी ग्राम पीरनगर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं. UP-13AJ-6459) बरामद की गई, जिसे थाना ककोड़ क्षेत्र से चोरी किया गया था।
इस संबंध में थाना ककोड़ पर मु.अ.सं. 131/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु.अ.सं. 131/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना ककोड़, जनपद बुलन्दशहर
पुलिस टीम को सफलता का श्रेय:
-
श्री उपेन्द्र सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना ककोड़
-
उ0नि0 श्याम सिंह
-
उ0नि0 शीलेन्द्र
-
उ0नि0 नागेन्द्र सिंह
-
का0 जाकिर अली
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और यह कार्रवाई उसी सतर्कता का परिणाम है।
