बुलन्दशहर, 17 मई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र डिबाई ने एक और सफल प्रयास किया है। काउंसलिंग के माध्यम से एक दम्पति को आपसी समझौते के आधार पर फिर से साथ रहने के लिए राजी कराया गया।
दिनांक 17 मई 2025 को परिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में पति-पत्नी एवं उनके परिजन परिवार परामर्श केन्द्र डिबाई में उपस्थित हुए। प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र एवं काउंसलरों द्वारा की गई प्रभावी काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की समस्याओं को समझा और आपसी सहमति से सुलह समझौता किया।
दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पुराने मतभेदों को भुलाकर एक नई शुरुआत करेंगे और मिलजुल कर प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे।
प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र डिबाई एवं काउंसलिंग टीम ने दम्पति को नवजीवन की शुभकामनाएं देते हुए यह भी समझाया कि वे बीती बातों को लेकर कोई विवाद न करें और आपसी प्रेम, विश्वास व सम्मान के साथ रहें।
यह पहल समाज में पारिवारिक एकता और समरसता को बढ़ावा देने वाली एक सकारात्मक मिसाल है।
