वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित समाधान हेतु संचालित महिला सैल/परिवार परामर्श केंद्र की पहल एक बार फिर सफल रही। आज दिनांक 01 मई 2025 को परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक कलह से जूझ रहे दो दंपत्तियों को आपसी समझ और संवाद के माध्यम से फिर से एकजुट किया गया।
दंपतियों के बीच आपसी मतभेद और तनाव को देखते हुए प्रभारी महिला सैल व काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन व परामर्श दिया। लंबी काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह समझौता किया तथा एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे पुराने विवादों को भूलकर एक साथ, स्नेहपूर्वक नवजीवन की शुरुआत करेंगे।
महिला सैल प्रभारी एवं काउंसलर टीम ने दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि बीती बातों को मन में न रखते हुए भविष्य में प्रेम, विश्वास और समझदारी के साथ जीवन व्यतीत करें।

महत्वपूर्ण बिंदु:
-
कुल 02 प्रार्थना पत्रों का सफल समाधान
-
दोनों दंपतियों में हुआ आपसी सुलह
-
परामर्श केंद्र की भूमिका रही निर्णायक एवं सकारात्मक
जनपद में महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक स्थायित्व के क्षेत्र में महिला सैल/परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल लगातार प्रशंसनीय परिणाम दे रही है।
