Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » बुलन्दशहर: चार दम्पतियों ने किया सुलह, पारिवारिक विवाद सुलझने पर नवजीवन की ली शुरुआत

बुलन्दशहर: चार दम्पतियों ने किया सुलह, पारिवारिक विवाद सुलझने पर नवजीवन की ली शुरुआत

बुलन्दशहर, 17 मई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में चलाए जा रहे वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण अभियान के तहत आज महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र, बुलन्दशहर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। केन्द्र द्वारा की गई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप चार दम्पतियों ने आपसी समझौते के आधार पर सुलह करते हुए पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

महिला सैल प्रभारी व काउंसलरों की सक्रिय भूमिका में आज दिनांक 17 मई 2025 को आयोजित काउंसलिंग सत्र में, पारिवारिक विवादों के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी केंद्र पर उपस्थित हुए। दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने व समझने के बाद महिला सैल टीम द्वारा प्रभावी काउंसलिंग की गई, जिसके फलस्वरूप चार दम्पतियों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।

सुलह के दौरान दोनों पक्षों ने विश्वास जताया कि वे नवजीवन की नई शुरुआत करते हुए आपसी प्रेम, समझ और सहयोग के साथ जीवन यापन करेंगे। इस अवसर पर महिला सैल प्रभारी और काउंसलरों ने दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि वे बीती बातों को पीछे छोड़कर आपस में सौहार्दपूर्वक व्यवहार करें।

महिला सैल की यह पहल न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या