सीतापुर, गुरखेत बाजार स्थित आर एच मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक सीतापुर व उनकी टीम ने की छापेमारी, नकली दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर को बंद कराया , संचालक मौके से हुआ फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम सीतापुर औषधि निरीक्षक अनीता कुरील व उनकी टीम ने नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर नगर के मुख्य मार्ग गुरखेत बाजार स्थित आर एच मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, दो घंटे तक बराबर छापेमारी चलती रही इसी दौरान मेडिकल संचालक मोहम्मद शाकिब मौके से फरार हो गया और औषधि निरीक्षक व उनकी टीम को मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नकली दवाई व प्रति बंधित दवाइयां भी जिन्हें जांच हेतु सील बंद करतें हुए जांच टीम अपने साथ ले गई। साथ ही मौके पर कोई । भी दस्तावेज जांच टीम को नहीं मिले मिले। इस संबंध में सीतापुर डीआई अनीता कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर दुकान पर मोहम्मद अनस नाम का एक लड़का काम करते हुए मिला, मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद शाकिब मौके से भाग गया, मेडिकल स्टोर से हजारों रुपए की कीमत की नकली व प्रति बंधित दवाएं बरामद हुई है। औषधि निरीक्षक सुनीता कुरील ने डाक्टर रफीक को कड़े शब्दों में हिदायत दी है की मेडिकल स्टोर का संचालन अग्रिम आदेशों तक कदापि न किया जाए।। उन्होंने यह भी बताया कि, मोहम्मद शाकिब के घर पुलिस के द्वारा छापा – मारा गया था लेकिन वह मौके पर नहीं मिला सूचना पुलिस को दे दी गई है जल्दी उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। साथ यह कहा की उक्त मामला अतिसंवेदनशील है। मेडिकल स्टोर से जप्त की गई दवाओं की जांच कराई जाएगी तत्पश्चात कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

