Home » देश » UTTARPRADESH » PILIBHIT » PILIBHIT NEWS: पुलिस अधीक्षक ने थाना बीसलपुर एवं कार्यालय क्षेत्राधिकारी बीसलपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

PILIBHIT NEWS: पुलिस अधीक्षक ने थाना बीसलपुर एवं कार्यालय क्षेत्राधिकारी बीसलपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक  पीलीभीत द्वारा थाना बीसलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली तद्उपरान्त  थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला/साइबर हैल्पडेस्क एवं हवालात आदि का निरीक्षण किया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण विषेशकर प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक गण से शस्त्राभ्यास कराकर शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकरी दी गयी तथा प्रभारी निरीक्षक को समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को सामूहिक रूप से साप्ताहिक शस्त्राभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली एवं थाना पर तैनात कर्म0गण से उनकी बीटबुक के सम्बन्ध में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिये गये। थाने पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को बीट में भ्रमण कर महत्वपूर्ण व पुराने मामलों की बीट अंकित कराने के भी निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समस्त अभिलेखों तथा प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने एवं अभिलेखों का रखरखाव सही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बीसलपुर को निर्देशित किया। निस्तारण योग्य लम्बित माल मुकदमाती, लावारिस वाहन व NDPS Act के मालों का अभियान चलाकर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना कार्यालय पर विभिन्न स्रोतों आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, डीजी मुख्यालय, जोन,परिक्षेत्र एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए।
तत्पश्चात  कार्यालय क्षेत्राधिकारी बीसलपुर का निरीक्षण किया गया, सर्किल में लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व पत्रावलियोंका रखरखाव ठीक कराकर प्रवृष्टियाँ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या