Home » देश » UTTARPRADESH » PILIBHIT » PILIBHIT NEWS:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 25 किलो संदिग्ध मांस, आरोपी गिरफ्तार

PILIBHIT NEWS:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 25 किलो संदिग्ध मांस, आरोपी गिरफ्तार

मझोला। न्यूरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपी के पास से 25 किलो मांस बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद मांस को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। मामले में एसआई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।न्यूरिया थाने में तैनात एसआई सुभाष चंद्रा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 मार्च को वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मझोला की ओर से एक बाइक पर संदिग्ध मांस लेकर आ रहा है।

जांच के लिए भेजा विधि विज्ञान प्रयोगशाला

सूचना पर टीम को बुलाया और न्यूरिया मझोला मार्ग पर चेकिंग करनी शुरू कर दी है। कुछ देर बाद मझोला की ओर से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई

एसआई की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट दिया।

पास में आने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो बाइक में टंगे दो बैग में मांस भरा पाया गया।पूछताछ में उसने अपना नाम निजाम निवासी मोहल्ला भीतरगांव थाना न्यूरिया बताया। आरोपी ने बताया कि वह बकरे का मांस बेचने का काम करता हूं। तौल करने पर कुल मांस 25 किलो निकला।थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह मांस कहां से खरीदकर किसे बेचने जा रहा था।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या