पीलीभीत से बड़ी खबर —
विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आज पीलीभीत स्थित कार्यालय पर गौ रक्षा प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ श्नितिन राठौर और प्रदेश मंत्री (गोरक्षा प्रकोष्ठ)
अनुराग शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष (गोरक्षा प्रकोष्ठ) हिमांशु कुमार, नगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, तथा अमरिया तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी गईं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनुराग शर्मा ने आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (14 से 16 नवंबर, गोरखपुर 2025) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि — “गौ रक्षा एवं सनातन मूल्यों के प्रसार के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक जोश से भरा रहा।
