पीलीभीत से बड़ी खबर —
पीलीभीत जनपद के कलीनगर क्षेत्र में आज एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत और विश्व हिंदू महासंघ (गोरक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश मंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग जिला समिति सदस्य श्री अनुराग शर्मा ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री अनुराग शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों और पशुपालकों को गोमूत्र और गोबर से निर्मित उत्पादों के महत्व एवं उनके उपयोग से होने वाले आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि — “गौ आधारित उत्पाद न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।”
कार्यक्रम में लोगों को प्लास्टिक न जलाने, पर्यावरण संरक्षण और ‘वेस्ट से वेल्थ’ (कचरे से संपदा) की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
जनसंवाद के दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल में सहयोग करने और गौ आधारित उत्पादों के निर्माण व प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
