Home » देश » UTTARPRADESH » NOIDA NEWS: मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा इकोटेक-3

NOIDA NEWS: मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा इकोटेक-3

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 को मॉडल के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति इस औद्योगिक सेक्टर को चार जोन में बांटकर सुविधाओं को धरातल पर उतारेगी। पहले चरण में उद्योग केंद्र-2 को विकसित किया जाएगा।इकोटेक-3 में 1,700 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं और इस पूरे क्षेत्र को पुनर्विकास की सख्त जरूरत है। मूलभूत सुविधाओं के विकास और मॉडल सेक्टर में विकसित करने के लिए इस क्षेत्र को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इसमेंउद्योग केंद्र 1 और 2, महिला उद्योग केंद्र और एक खिलौना केंद्र को शामिल किया गया है। इस औद्योगिक सेक्टर में सक्रिय संगठन ने यहां ग्रीन बेल्ट, पार्क, सार्वजनिक शौचालय, हाई-मास्ट लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी, गेटेड एंट्री पॉइंट, स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था के विकास का अनुरोध किया है।

ऐसे में सबसे पहले उद्योग केंद्र-2 का विकास शुरू करने की तैयारी है। यहां 500 से अधिक उद्योग स्थित हैं। पहले चरण में इस सेक्टर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त डस्टबिन लगाएजाएंगे और कचरा प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाएगा। औद्योगिक सेक्टरों में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और उचित रोड मार्किंग की जाएगी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो।ईकोटेक-श्री को एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के लिए अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और औद्योगिक इकाई मालिकों को शामिल करते हुए एक समिति का गठन किया गया है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या