Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » MATHURA: नशीला पाउडर डायजापाम और चोरी का ऑटो लेकर घूम रहा था तस्कर, हाईवे पुलिस ने दबोचा

MATHURA: नशीला पाउडर डायजापाम और चोरी का ऑटो लेकर घूम रहा था तस्कर, हाईवे पुलिस ने दबोचा

मथुरा, 14 मई (संवाददाता):
जनपद मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे एक शातिर अभियुक्त चेतन पुत्र यदुवीर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 252 ग्राम अवैध नशीला पाउडर डायजापाम और एक चोरी का लाल रंग का बजाज ऑटो (UP85BT4214) बरामद किया गया।

थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द कुमार शाही के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने यह कार्यवाही 13 मई 2025 की रात करीब 8:00 बजे मुखबिर की सूचना पर की। टीम ने दतिया गाँव को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खाली प्लाट के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को मय माल गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके पर ही बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 446/2025 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा ऑटो की चोरी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 441/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस भी पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: चेतन पुत्र यदुवीर सिंह

  • उम्र: लगभग 22 वर्ष

  • निवासी: अमर कॉलोनी, थाना हाईवे, जनपद मथुरा

  • गिरफ्तारी का स्थान एवं समय: दतिया गाँव रोड, थाना हाईवे, 13 मई 2025, शाम 8:00 बजे

बरामदगी का विवरण:

  1. 252 ग्राम अवैध नशीला पाउडर डायजापाम

  2. बजाज ऑटो (लाल रंग), नंबर प्लेट – UP85BT4214

    • चैसिस नंबर: MD2B17AY8JWF29100

    • इंजन नंबर: AZYWJF4715

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त चेतन एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकली दस्तावेज, अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट व अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियां मथुरा के गोविन्द नगर, कोतवाली, गोवर्धन, जैत, जमुनापार, सदर बाजार तथा थाना हाईवे क्षेत्रों तक फैली हुई हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. श्री आनन्द कुमार शाही – प्रभारी निरीक्षक, थाना हाईवे

  2. श्री विक्रान्त तौमर – चौकी प्रभारी, सतोहा

  3. है0का0 142 मदन सिंह – चौकी सतोहा

  4. है0का0 696 नरेन्द्र सिंह – चौकी सतोहा

  5. है0का0 448 रामरजपाल – चौकी सतोहा

  6. है0का0 299 प्रवीण शर्मा – चौकी सतोहा

थाना हाईवे पुलिस की इस कार्यवाही से नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा टीम को सराहना दी गई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या