मथुरा – आगामी अक्षय तृतीया पर्व के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी मथुरा एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से वृंदावन स्थित मोहन बाग में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहार के दौरान आने वाली भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित सुरक्षाकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि त्यौहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को सतर्क रहने तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि अक्षय तृतीया पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
