
फिरोजाबाद पुलिस का अनूठा कदम: जनशिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान
फिरोजाबाद, 29 अप्रैल 2025जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य है कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार थानों या अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि पुलिस स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं



