
LUCKNOW: नवीन औषधि लाइसेंस एवं रिटेन्शन में देरी पर आयुक्त सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आयुक्त श्री राजेश कुमार ने राज्यभर के औषधि अनुज्ञापन प्राधिकरणों और निरीक्षकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नवीन औषधि विक्रय लाइसेंस (थोक एवं फुटकर) और रिटेन्शन से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में नहीं किया जाना अत्यंत गंभीर लापरवाही है। यदि शिकायतें








