
सोनभद्र: थाना करमा का पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण, दिए गए सख्त निर्देश
विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर के पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.पी. सिंह ने शुक्रवार को थाना करमा, जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के समग्र कार्य प्रणाली, अभिलेखों, परिसर की साफ-सफाई और महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क,








