Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN : 1 मई से 30 जून तक होगा गन्ना सर्वेक्षण, किसानों को तीन दिन पहले दी जाएगी सूचना

BUDAUN : 1 मई से 30 जून तक होगा गन्ना सर्वेक्षण, किसानों को तीन दिन पहले दी जाएगी सूचना

बदायूँ, 26 अप्रैल।
जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य आगामी 1 मई से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए किसानों को सर्वेक्षण की पूर्व सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। किसानों को सर्वे टीम के खेत पर पहुँचने की तिथि, टीम इंचार्ज का नाम व मोबाइल नंबर तीन दिन पहले भेजा जाएगा।

सर्वेक्षण कार्य संयुक्त टीमों के माध्यम से कराया जाएगा, जिसमें राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल के कार्मिक तथा संबंधित सर्किल के किसान की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिन परिषदों में अस्थायी सर्किलों के सापेक्ष पर्यवेक्षक कम होंगे, वहां समिति के कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। प्रत्येक सर्किल के लिए एक इंचार्ज भी नामित किया जाएगा।

ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य
किसानों को अपने गन्ना क्षेत्रफल के विवरण हेतु मदुनपतल.बंदमनच.पद वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई किसान अपना घोषणा पत्र समय से नहीं भरता है, तो उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में बंद किया जा सकता है।

सर्वेक्षण में होगी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
सर्वेक्षण कार्य में जीपीएस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। द्वितीय और तृतीय पेड़ी के सत्यापन के साथ-साथ डाटा कंप्यूटरीकृत केन सर्वे रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक पृष्ठ पर सर्वे टीम के सदस्य हस्ताक्षर करेंगे।

विशेष जानकारी भी होगी दर्ज
सर्वेक्षण के दौरान मानसून, शरदकालीन व बसंतकालीन गन्ना बोआई, ड्रिप इरिगेशन वाले खेतों और सहफसली खेती का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही, आदर्श मॉडल प्लॉट योजना के अंतर्गत चयनित उत्तम कृषकों का विवरण भी अलग से दर्ज किया जाएगा।

सर्वेक्षण का अंतिम सारांश
सर्वेक्षण के समापन पर तैयार गन्ना क्षेत्रफल सारांश को केन सर्वे रजिस्टर के अंतिम पृष्ठ पर संबंधित चीनी मिल सर्वे कर्मी, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक, समिति कर्मचारी, संबंधित ब्लॉक इंचार्ज, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना के संयुक्त हस्ताक्षर से अनुमोदित किया जाएगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या