Home » देश » UTTARPRADESH » BHADOI » BHADOI: साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही ने एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

BHADOI: साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही ने एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

भदोही, 28 अप्रैल 2025:
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही द्वारा एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार, निवासी खसौरा, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई, खुद को एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को विदेशी मुद्रा छुड़वाने के नाम पर फोन कर लालच देकर ठगी करता था।

प्रकरण की शुरुआत दिनांक 27 फरवरी 2024 को हुई थी, जब श्री विकास कुमार बिन्द, निवासी मुकुन्दपट्टी, खमरिया थाना औराई, जनपद भदोही ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को मुम्बई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताते हुए उनसे उनके विदेशी मित्र के 5000 पाउंड छुड़वाने के नाम पर भिन्न-भिन्न खातों में कुल ₹5,15,500/- रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे।

प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 01/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर साक्ष्य संकलन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। उसी क्रम में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को समय 11:05 बजे अभियुक्त विनोद कुमार को लखनऊ तिराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

अपराध का तरीका:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर अपने नाम से फर्जी पहचान पत्र बनवाता था तथा विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर तथा सिम कार्ड लेकर धोखाधड़ी करता था। उसके द्वारा 12-13 बैंकों में फर्जी खाते खुलवाए गए थे, जिनमें करोड़ों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके सहयोगी उसे पैसों का लालच देकर खाते खुलवाते थे और इन खातों के माध्यम से ठगी की जाती थी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • निरीक्षक श्री बृजेश सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही

  • कांस्टेबल कन्हैया कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही

  • कांस्टेबल बलराम यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही

साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही की इस कार्रवाई से जनपद में बढ़ते साइबर अपराध पर रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या