UP के बरेली मे 45 वर्ष की शबाना ने फांसी लगा जान दें दी। वजह यह थी की मेरठ के निवासी यासीन से शादी के बाद उसे कैंसर हो गया था। 2012 मे शादी के बाद बीमारी हुई और वह माँ नहीं बन पाई..
2 माह पहले शौहर ने तलाक दें दी थी। अब यासीन ने दूसरा निकाह कर लिया था।
सुसाइड नोट मे लिखा..
“मैं अपने पूरे होशो-हवास में यह बता रही हूं कि मेरी मौत के लिए मेरे पति यासीन, उसकी दूसरी पत्नी शाइस्ता और मेरे ससुराल वाले जिम्मेदार हैं… इन्होंने मुझे बहुत मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे शौहर को मेरी मय्यत में भी नहीं आने देना। आखिरी बार मेरा चेहरा मत दिखाना।मेरी सारी संपत्ति और सामान मेरी तीनों बहनों को दे दिया जाए। मेरे ससुराल वालों का इसमें कोई हक नहीं होगा।”.
