Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » BAREILLY NEWS :शहर की डेयरियों में लगे सबमर्सिबल पंप हटेंगे, जलकल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

BAREILLY NEWS :शहर की डेयरियों में लगे सबमर्सिबल पंप हटेंगे, जलकल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

रेली। नगर निगम अब शहर की डेयरियों में अवैध रूप से लगे सबमर्सिबल पंपों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इन पंपों के जरिए डेयरी संचालक गोबर और गंदगी को नालों व सीवर लाइनों में बहा रहे हैं, जिससे जलभराव और सीवर चोक होने की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शहर की 800 से अधिक डेयरियों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट जलकल विभाग को सौंप दी है। इनमें सबसे ज्यादा डेयरियां चाहबाई, बानखाना, किला और पुराने शहर के इलाकों में संचालित हो रही हैं। अकेले इन क्षेत्रों में करीब 600 डेयरियां हैं।

संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई
उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह के मुताबिक, जलकल विभाग को सूची सौंप दी गई है। जहां भी सबमर्सिबल पंप लगाकर गोबर और गंदगी को सीवर व नालियों में प्रवाहित किया जा रहा है, वहां जलकल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर पंप बंद कराएगी। इसके साथ ही दोषी डेयरी संचालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बड़े पैमाने पर होगा अभियान
यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुधरे और नालों-सीवर की दशा बेहतर हो सके। अधिकारियों का कहना है कि पंप हटाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इस बार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या