Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » BAREILLY NEWS: बरेली में चाईनीज मांझे से कटी छात्रा की गर्दन,छात्रा बोली प्रशासन की नाकामी

BAREILLY NEWS: बरेली में चाईनीज मांझे से कटी छात्रा की गर्दन,छात्रा बोली प्रशासन की नाकामी

बरेली में चाईनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे है। ताजा मामला स्टेडियम रोड का है, जहां स्कूटी सवार छात्रा की चाईनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई।जिसके बाद उसे फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गर्दन में 8 टांके आए है। छात्रा की गर्दन के अलावा उसकी हाथ की अंगुलियों में भी चोट आई है।छात्रा का कहना है कि ये जिला प्रशासन की नाकामी है जिस वजह से चाईनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे है।<br><br>बीकॉम की छात्रा है साक्षी सक्सेनानॉर्थ सिटी की रहने वाली बीकॉम की छात्रा साक्षी सक्सेना स्कूटी से अपने घर जा रही थी। वो जैसे ही स्टेडियम रोड पर पहुंची तो चाईनीज मांझे की चपेट में आ गई जिससे उसकी गर्दन कट गई।उसने अपने हाथ से मांझे को हटाने का प्रयास किया तो उसकी अंगुलियों भी कट गई। जिस वजह से स्कूटी भी डिसबैलेंसन होकर गिर गई।वहां मौजूद लोगों ने छात्रा की मदद की और नजदीक के खुशलोक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गर्दन में 8 टांके आए है।

चाटर्ड अकाउंटेंट भाई बोले जिला प्रशासन की नाकामीछात्रा के भाई चाटर्ड अकाउंटेंट दिव्यांशु सक्सेना का कहना है कि बरेली में लगातार चाईनीज मांझे से हादसे हो रहे है लेकिन पुलिस-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि आज उनकी बहन की गर्दन कटी है इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है। उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि चाईनीज मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या