Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » BAREILLY NEWS: बरेली में किन्नरों पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप

BAREILLY NEWS: बरेली में किन्नरों पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में किन्नरों की दादागिरी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नर युवकों से मारपीट कर पैसे छीन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के ईसाइयों की पुलिया और जंक्शन पर किन्नरों का जमावड़ा लगता है। रात 12 बजे के बाद से इनका उत्पात शुरू हो जाता है।

लोगों को परेशान करने वाला वीडियो आया सामने

ये किन्नर शाम से ही ग्राहकों की तलाश में निकल जाते हैं। इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। किन्नर खासतौर पर युवकों को निशाना बनाते हैं। रात के समय लोगों का इस इलाके से गुजरना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है। बारादरी क्षेत्र में पहले भी किन्नरों के उत्पात से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले कैंट क्षेत्र में दो गुट आपस में भिड़ गए थे और मामला पुलिस तक पहुंचा था।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या