अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर के नेतृत्व में थाना इज्जतनगर, पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.03.2025 को रोड नं0 08 रेलवे क्रासंगि के पास से अभियुक्त फईम पुत्र नफरुद्दीन उम्र 32 वर्ष, निवासी जलालनगर थाना विशारतगंज, जनपद बरेली को 01 किलो 288 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही करते हुए थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 256/2025 धारा 8/15 N.D.P.S. Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त फईम पुत्र नफरुद्दीन निवासी जलालनगर थाना विशारतगंज जनपद बरेली नशे का आदी है तथा अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए गांजा, स्मैक आदि को थोक भाव में खरीदकर कर उनकी पुडिया बनाकर उन्हें हाईवे पर आ-जा रहे ट्रक /डेलापीर मण्डी सब्जी/फल आदि का सामान लेकर आने वाले ट्रक चालक आदि को जो नशे के शौकीन हैं, उनको बेचता है। अभियुक्त को कौन गांजा देता है, के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
फईम पुत्र नफरुद्दीन निवासी जलालनगर थाना विशारतगंज जनपद बरेली उम्र 32 वर्ष ।
बरामदगी-
01 किलो 288 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 256/2025 धारा 8/15 N.D.P.S. Act थाना इज्जतनगर जिला बरेली
पुलिस टीम-
