Home » देश » BAREILLY NEWS: टीन शेड डालकर बनाई अवैध मस्जिद ,पढ़ी नमाज, कई गिरफ्तार

BAREILLY NEWS: टीन शेड डालकर बनाई अवैध मस्जिद ,पढ़ी नमाज, कई गिरफ्तार

बरेली में अवैध मस्जिद बनाकर उसमें जुम्मे की नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई थी और मौके पर जाकर पुलिस ने छानबीन की थी। इस मामले में बहेड़ी थाने में 7 नामजद समेत 20-25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्यवाही से अवैध मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल बरेली के बहेड़ी में अवैध तरीके से टीन शेड डालकर उसमें मस्जिद का रूप दिया गया और जुम्मे की नमाज अदा की गई। कई सारे लोगों ने वहां पर नमाज अदा की। जिसके बाद गांव के हिंदू समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंची। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर वीडियो किया शेयर

बहेड़ी में नैनीताल रोड से सटे गांव जाम सावंत शुमाली में शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज एक 200 गज जगह में टीन सेट डालकर पढ़ी गई थी। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर नमाज का वीडियो शेयर कर बरेली पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और नमाज अदा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम प्रधान समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिमांशु पटेल ने एक्स पर ड्रोन कैमरे से बनाई एक वीडियो ट्वीट की थी। जिसमें चार दिवारी में टीन शेड डालकर गांव के लोग शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज अदा कर रहे थे। इसके अंदर काफी दिनों से गांव के प्रधान के इशारे पर ग्रामीण गुपचुप तरीके से नमाज अदा कर रहे थे। इस तरह नमाज अदा करने की प्रशासन से कोई भी अनुमति नहीं दी गई थी।

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि गांव के प्रधान आरिफ, कदीर अहमद, मुजम्मिल, मोहम्मद आरिफ, अकील अहमद, छोटे , मोहम्मद शाहिद व गांव के 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बगैर अनुमति के नमाज पढ़ने, अवैध रूप से मस्जिद बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान आरिफ, छोटे अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या